पाकुड़ प्रखण्ड क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान का जोरदार असर, पंचायत की पहल से समाज में सकारात्मक माहौल

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़ प्रखण्ड के मनीरामपुर पंचायत ने नशे के खिलाफ जागरूकता और नशा मुक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। पंचायत द्वारा लगातार आयोजित बैठकों और जनसभाओं के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने तथा पहले से नशे के आदी व्यक्तियों को लत छुड़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बीते मंगलवार को आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय निवासी शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। नशा मुक्ति अभियान मनिरामपुर के सदस्यों का कहना है कि इस प्रकार की पहल से समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित होने की सम्भावना है और समुदाय के सभी वर्गों को नशा मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।


