ललितपुर

कोतवाली क्षेत्र से दिनदहाड़े एक्टिवा चोरी

अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक एक्टिवा चोरी का मामला सामने आया है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन निवासी सोहिल जैन पुत्र स्व. सुरेंद्र कुमार जैन ने कोतवाली थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बीती 8 फरवरी को दोपहर करीब 12.20 बजे उन्होंने अपनी काले रंग की एक्टिवा (संख्या यू.पी. 94 जे 6903) को मंदिर के पास खड़ी की थी। इसके बाद वह अपनी दुकान पर चले गए। शाम करीब 7.15 बजे जब वह वापस लौटे तो उक्त स्थान से उनकी एक्टिवा गायब मिली। पीडि़त द्वारा आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। पीडि़त ने बताया कि चोरी गई एक्टिवा का रजिस्ट्रेशन उनकी बहन सुलभ जैन के नाम पर है। घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button