नगर निकाय चुनाव 2026 मद्देनजर सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी, भड़काऊ पोस्ट पर होगी त्वरित कार्रवाई – झारखंड पुलिस
24×7 monitoring of social media in view of Municipal Elections 2026, prompt action will be taken on inflammatory posts – Jharkhand Police

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड में वर्ष 2026 के नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। राज्य के सभी 24 जिलों में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्षों एवं वार्ड पार्षदों के चुनाव हेतु चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और सख्त कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव अवधि के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। हेट स्पीच, अफवाह, भड़काऊ पोस्ट, आपत्तिजनक सामग्री या फर्जी वीडियो प्रसारित करने वालों के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि बिना अनुमति जुलूस निकालने, आचार संहिता का उल्लंघन करने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। ऐसे मामलों में व्हाट्सऐप ग्रुप के एडमिन को भी जिम्मेदार ठहराया जायेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्भीक होकर मतदान करें और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या शिकायत की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।
हैशटैग: #नगरपालिका_आम_निर्वाचन #नगर_निकाय_चुनाव_2026 #JharkhandPolice


