बेतुल
बैतूल रेत, गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 2 वाहनों को किया जप्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खनिज विभाग द्वारा 10 फरवरी को खनिज अमले के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन दौरा कर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान खनि निरीक्षक बैतूल द्वारा खनिज अमले के साथ मुलताई क्षेत्रांतर्गत ग्राम दुनावा के समीप से खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 1 वाहन ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 28 एडी 1922 को जप्त कर पुलिस चौकी दुनावा की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है। वहीं मुलताई के सांईखेड़ा क्षेत्र से खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 1 वाहन डम्पर क्रमांक एमपी 04 एचई 5743 को जप्त कर पुलिस थाना सांईखेड़ा की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है।
उल्लेखनीय है कि खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिए कार्यवाही लगातार जारी है। उपरोक्त अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम 2022 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर प्रकरणों को न्यायालय अपर कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत किया जा रहा है




