बोकारो

डीडीसी ने मैट्रिक – इंटर परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। जिले में संचालित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में डीडीसी द्वारा प्लस टू हाई स्कूल लकड़ाखंदा चास स्थित परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, वीक्षण व्यवस्था,सीसीटीवी, केंद्र पर तैनात दंडाधिकारियों एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
डीडीसी ने केंद्राधीक्षकों एवं वीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराई जाए तथा परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। उन्होंने कहा कि *परीक्षार्थियों को अनुशासित एवं सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा के तीसरे दिन आयोजित विषयों की जानकारी ली। डीडीसी ने केंद्राधीक्षक से छात्रों की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति से संबंधित जानकारी प्राप्त किया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) श्री जगरनाथ लोहरा भी मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button