सीएम हेमन्त सोरेन से मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात
Delegation of Marang Buru Jug Zaher Baha Bonga Committee meets CM Hemant Soren

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति, गिरिडीह के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मरांग बुरु (पारसनाथ पर्वत) में आगामी 18 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के ‘बाहा पर्व’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजन के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा सहित समिति के मुख्य संरक्षक विष्णु किस्कू, संरक्षक महावीर मुर्मू, नाइके बाबा चंदूलाल टुडू, मांझी हड़ाम राजेश किस्कू, सुनील मुर्मू, संयोजक सुशील मुर्मू, मरांग गुरू संस्थान के अध्यक्ष शनिचर बेसरा, पूर्व जिला परिषद सदस्य माइनों हेंब्रम उपस्थित रहीं। इसके अलावा समिति के सदस्य सुधीर बास्के, फागु मरांडी, सुरेश हेंब्रम, राजेश सोरेन, बाबूलाल सोरेन, हीरालाल टुडू, विनोद सोरेन सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल ने बाहा पर्व के सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और आदिवासी परंपराओं के संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार के सहयोग की अपेक्षा जताई।


