शामली

छात्र छात्राओं को दिया गया प्राथमिक चिकित्सा एवं तंबू निर्माण का प्रशिक्षण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित स्काउट गाइड कैम्प के द्वितीय दिवस पर छात्र-छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा तथा तंबू निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने आपात स्थिति में सहायता करने, रस्सियों के विभिन्न बंधन बनाने, खोज के चिन्हों के माध्यम से मार्ग ढूंढने तथा तंबू निर्माण की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट, गाइड ध्वजारोहण के साथ हुई। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट/गाइड प्रशिक्षण का जीवन में विशेष महत्व है। इस प्रशिक्षण से अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जिससे विद्यार्थी भविष्य में अच्छे नागरिक बनकर देश सेवा कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण को गंभीरता और मनोयोग से ग्रहण करने का आह्वान किया। कैम्प के दौरान गीता एवं गायत्री देवी ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर स्काउट प्रभारी अनिल कुमार कश्यप, सतीश आत्रैय, घनश्याम सारस्वत, फूल कुमार, पंकज पाल, सचिन संगल, छवि नीतू अग्रवाल, ज्योति तायल, उमा रानी, संजना गर्ग, कीर्ति गर्ग, श्रेणी वर्मा आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button