सिंगरौली

नगर निगम सिंगरौली में फिर उठे भ्रष्टाचार के सवाल

वाहन शाखा में 1 लाख तक भुगतान का अधिकार सहायक आयुक्त को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली में एक बार फिर भ्रष्टाचार और मनमानी भुगतान व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार वाहन शाखा में 1 लाख रुपये तक के भुगतान की स्वीकृति का अधिकार सहायक आयुक्त एच.एम. श्रीवास्तव को दे दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार वाहन शाखा में कोटेशन के सहारे ₹1,00,000 तक के भुगतान कराए जाने की प्रक्रिया पहले भी विवादों में रही है। आरोप है कि गाड़ियों के मेंटेनेंस, मरम्मत और अन्य कार्यों के नाम पर कोटेशन तैयार कर भुगतान कराया जाता है, जिसके बाद राशि का बंदरबांट होने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि यह पहला आदेश नहीं है, इससे पहले भी इसी तरह के कई आदेश जारी हो चुके हैं, जिन पर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं।
वहीं सूत्रों का दावा है कि एच.एम. श्रीवास्तव के खिलाफ पहले से भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है। इस संबंध में संबंधित दस्तावेज व जानकारी जल्द सामने आने की बात कही जा रही है।
अब बड़ा सवाल यह है कि जब नगर निगम पहले से विवादों और आरोपों से घिरा है, तब एक ही अधिकारी को 1 लाख तक भुगतान की अनुमति देना क्या पारदर्शिता को बढ़ाएगा या फिर वाहन शाखा में मनमानी को और खुली छूट देगा?
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button