एमडीए की सफलता को लेकर निकाली गई रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर मंजुरा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय मंजुरा के छात्र-छात्राओं द्वारा MDA 2026 के सफलता हेतु रैली निकाली गई। यह रैली आयुष्मान आरोग्य मन्दिर मंजुरा अंतर्गत विभिन्न गाँव/टोला में निकाला गया। रैली में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क पर रैली निकालते हुए फाइलेरिया रोग के विषय मे जानकारी दिया गया। रैली के माध्यम से फाइलेरिया रोधी दवा खाने हेतु कसमार के लोगो को जागरूक का कार्य किया गया। रैली का नेतृत्व एमटीएस शैलेश ठाकुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मंजुरा के प्रधानाध्यापिका विक्टोरिया कंडुलना, एमपीडब्ल्यू अविनाश रंजन द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एपिडेमोलॉजिस्ट कविता कुमारी, एमपीडब्ल्यू प्रबीर मल्लिक, मिहिर रजवार, अरुण कुजूर, राजपति साहू, सहिया लीलावती देवी, डब्ल्यू एच ओ प्रतिनिधि सागर कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक सुभाष कुमार संजय कुमार महतो, नसरीन बेबी, रोशनी कीडो, नीलम कुमारी, निरंजन रजक आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।



