मथुरा

केंद्रीय कृषि मंत्री ने लगाई गिरिराजजी की परिक्रमा

बोले- किसानों के हित में अमेरिका से हुआ समझाैता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। गोवर्धन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाकर दानघाटी मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने राष्ट्रीय और कृषि से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने भारत-अमेरिका के बीच हुए हालिया समझौते को किसानों के हित में बताया। साथ ही कहा कि इससे कृषि क्षेत्र को विस्तार मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की मांग का समर्थन भी किया।बगोवर्धन आगमन पर केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले गिरिराज महाराज के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ परिक्रमा पूरी की। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। परिक्रमा के बाद उन्होंने पूजा अर्चना कर देश की समृद्धि और किसानों की खुशहाली की कामना की। मीडिया से बातचीत में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ब्रजभूमि की पावन धरा पर आकर उन्हें विशेष आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ। गिरिराज महाराज की कृपा से देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, यही उनकी प्रार्थना है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गोवर्धन पहुंचने पर पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, सियाराम शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राजा सिंह, मंडल अध्यक्ष, परशुराम ठाकुर, कान्हा शर्मा, पवन मुखिया, अंशु कौशिक, दीपक अग्रवाल आदि ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान गिरिराज महाराज की परिक्रमा करते हुए राधाकुंड पहुंचे। यहां राधारानी कुंड पर पूजा अर्चना की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रामफल, महेंद्र गोस्वामी, गजेंद्र गोस्वामी, गिरीश मिश्रा ने दुपट्टा और माला पहनकर उनका स्वागत किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button