शामली

केंद्रीय बजट सभी वर्गों के लिए फायदेमंद, तेजेंद्र निर्वाल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल ने केन्द्रीय बजट के फायदे गिनाते हुए बजट को सभी वर्गो के लिए बेहतर बताया। उन्होने कहा कि यह बजट सभी जाति धर्म व समुदाय के लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह बजट हर वर्ग की उम्मीदों पर खबरा उतर रहा है।
शामली नगर पालिका सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आम बजट विकास, आत्मनिर्भरता और आमजन के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया बताया गया। बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, मध्यम वर्ग तथा व्यापारियों के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।कहा कि केन्द्र सरकार का बजट विकासोन्मुखी है, जिसमें बुनियादी ढांचे के विस्तार, रोजगार सृजन, कृषि क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण तथा उद्योगों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का उद्देश्य गांव, गरीब और किसान को सशक्त बनाना है। भाजपा पदाधिकारियों ने दावा किया कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार के लिए भी महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बजट से छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को नई संभावनाएं मिलेंगी और देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ेगा।प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी नेताओं ने केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी और कार्यकर्ताओं से बजट की विशेषताओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर चेयरमैन अरविन्द संगल, हरबीर मलिक, पंकज गुप्ता, मनीष भटनागर आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button