सिंगरौली

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

तीन बच्चियों के जन्म के बाद अपनाने से किया इंकार

पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप; एसपी ने एसडीओपी को सौंपी जांच
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया गया और अब तीन बच्चियों के जन्म के
बाद आरोपी उसे अपनाने से इंकार कर रहा है।
डीजीपी तक पहुंच चुकी है शिकायत
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे झूठा विवाह का भरोसा दिया था। रिश्ते के दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। महिला का आरोप है कि जब बच्चियों का जन्म हुआ तो आरोपी ने पत्नी और बच्चों को स्वीकार करने से मना कर दिया।
महिला का कहना है कि वह न्याय की उम्मीद में स्थानीय थाना से लेकर भोपाल स्थित डीजीपी कार्यालय तक शिकायत कर चुकी है, लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिल सका है।
पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसके खिलाफ ही उल्टा मामला दर्ज कर लिया गया। पीड़िता का कहना है कि वह कई वर्षों से मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान है। वह केवल अपने और अपनी मासूम बच्चियों के लिए न्याय और अधिकार चाहती है।
एसपी ने एसडीओपी को सौंपी जांच
महिला की शिकायत सुनने के बाद एसपी मनीष खत्री ने एसडीओपी राहुल श्याम को पूरे प्रकरण की नए सिरे से और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए हैं। एसपी के आदेश के बाद अब मामले की सूक्ष्मता से जांच की जाएगी, ताकि तथ्यों की सच्चाई सामने आ सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button