ललितपुर

चावल कारोबार में 9 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

जान से मारने की धमकी भी दी, एफआईआर दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र में चावल कारोबार से जुड़ी एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। तालाबपुरा निवासी एवं भारती ट्रेडर्स प्राइवेट्स की प्रोपराइटर भारती जैन ने फर्म यश ट्रेडर्स प्राइवेट्स के प्रोपराइटर यश वर्मा तथा ब्रोकर सौरभ जैन के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़ता के अनुसार, उनकी फर्म द्वारा चावल मंगाने के लिए ब्रोकर सौरभ जैन के माध्यम से यश ट्रेडर्स को ऑर्डर दिया गया था। आरोप है कि माल भेजने के नाम पर यश वर्मा ने एडवांस राशि की मांग की, जिस पर विश्वास कर 15 सितंबर 2025 को ऑनलाइन माध्यम से 9 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। इसके बावजूद न तो तय शर्तों के अनुसार चावल की आपूर्ति की गई और न ही पूरी रकम वापस की गई। शिकायत में बताया गया कि लगातार मांग के बाद 2 जनवरी 2026 को आरोपियों की ओर से मात्र 50 हजार रुपये वापस किए गए, जबकि शेष 8.50 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीडि़ता का यह भी आरोप है कि जब शेष रकम और माल की मांग की गई तो आरोपियों ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएनएस की धारा 316(2) व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button