खैरथल

राजस्थान बजट मे नये जिले खैरथल -तिजारा के लिए घोषणाएं 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : एक करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से जिंदोली घाटी हनुमान मंदिर सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा।
 तिजारा खैरथल-तिजारा में डाक बंगले का निर्माण कार्य 5 करोड़ की लागत से किया जाएगा।
 तिजारा और टपूकड़ा में ड्रेनेज कार्य के साथ ही सीवरेज कार्य की डीपीआर 20 करोड़ की लागत से तैयार की जाएगी।
 सलारपुर, तिजारा में 220 केवी जीएसएस का निर्माण कार्य किया जाएगा।
 2 करोड़ की लागत से भिवाड़ी नगर परिषद में पार्कों के पुनर्विकास के कार्य किए जाएंगे।
 2 करोड़ की लागत से टपूकड़ा नगर पालिका में नाला निर्माण कार्य किया जाएगा।
भिवाड़ी में जल भराव की समस्या के निस्तारण एवं वर्षा जल की व्यवस्थित निकासी तथा बाढ़ सुरक्षा हेतु कार्य करवाए जाएंगे।
 खैरथल-तिजारा के मुंडावर क्षेत्र में नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।
औद्योगिक क्षेत्र के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं यथा सड़क, पानी, बिजली आदि के लिए भिवाड़ी कहरानी, चोपानकी में विकास कार्य किए जाएंगे।
वेस्ट मैनेजमेंट एवं डिस्पोजल की दृष्टि से भिवाड़ी में 50 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता के कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट प्लांट की स्थापना की जाएगी।
 तिजारा, खैरथल-तिजारा में कंटीन्यूअस एंबिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा।
 खैरथल तिजारा जिले में धोकलनाथ आश्रम तालाब, मुंडावर एवं बाबा दुर्लभनाथ आश्रम तालाब ग्राम कुतुबपुर कोटकासिम में तालाब निर्माण, मरम्मत व जीर्णोद्धार के कार्य किए जाएंगे।
 खैरथल-तिजारा के आयुर्वेद चिकित्सालय को जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया जाएगा।
नवगठित जिला खैरथल-तिजारा में 25-25 क्षमता के बाल गृह तथा बाल अपचारियों के लिए 50-50 क्षमता के ऑब्जरवेशन होम स्थापित किए जाएंगे।
 नवगठित पंचायत समिति ततारपुर एवं टपूकड़ा में लिए वीसी सेटअप लगाए जाएंगे।
 नवगठित खैरथल-तिजारा में मिनी सचिवालय एवं अन्य प्रमुख कार्यालय से संबंधित भवन निर्माण, नवीन पंचायत समिति तथा नवीन ग्राम पंचायत में आधारभूत संरचना संबंधित विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे।
 नवगठित जिला खैरथल-तिजारा में अभय कमांड सेंटर की स्थापना एवं आधारभूत विकास कार्य किए जाएंगे।
 नवगठित जिला खैरथल-तिजारा में एससी/एसटी वृत कार्यालय तथा मानव तस्करी विरोधी यूनिट स्थापित की जाएगी।
 उपभोक्ताओं को गुणवत्ता युक्त ग्रोसरी एवं अन्य खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराए जाने के लिए नवगठित जिला खैरथल-तिजारा में जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार स्थापित किया जाएगा साथ ही जिले में नवीन उपहार विक्रय केंद्र भी शुरू किए जाएंगे।
 प्रदेश के सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं तथा उनके आश्रितों को विभिन्न सुविधायें एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके, इसके लिए खैरथल सैनिक काॅम्पलैक्स की स्थापना की जानी प्रस्तावित किया गया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button