बरेली

अब नए रंग-रूप में नजर आएगा बरेली का झुमका

कई साल तक फीकी नहीं पड़ेगी चमक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। लोगों और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। शहर की पहचान झुमका, महाशिवरात्रि तक नए और भव्य स्वरूप में नजर आएगा। पिछले कुछ समय से मरम्मत और नवीनीकरण के कारण झुमका तिराहा सूना पड़ा था, लेकिन अब कारीगर पूरी मेहनत से इसे नया रंग-रूप देने में जुटे हैं।
इस बार झुमके का कायाकल्प केवल पेंट की परत चढ़ाकर नहीं, बल्कि कलात्मक बारीकियों के साथ किया जा रहा है। झुमके की मरम्मत कराने वाले प्रदीप ओबरॉय ने बताया कि पुराने पेंट को पूरी तरह हटाकर इस पर ब्रास की तरह दिखने वाली परत चढ़ाई गई है। इससे झुमके में चमक आएगी जो वर्षों तक फीकी नहीं पड़ेगी। दिल्ली की ओर से आने वाले लोग इसका दीदार कर शहर में प्रवेश करेंगे।
डिजाइन में किया गया बदलाव
इस बार झुमके की डिजाइन में बदलाव किया गया है। इसे ‘इयररिंग’ के आकार में तैयार किया गया है। इसकी गोलाई और लटकाव को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह दूर से ही राहगीरों को आकर्षित करेगा। झुमका चौराहे के आसपास लाइटिंग और लैंडस्केपिंग पर भी काम होगा, जिससे रात के समय इसकी भव्यता दोगुनी हो जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button