राज्य बजट को खैरथल -तिजारा के लिए भाजपा ने बताया ऐतिहासिक, कांग्रेस बोली निराशाजनक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में किये गए बजट में खैरथल तिजारा जिले मे। मिली-जुली प्रतिक्रियाऐं सामने आई है भाजपा ने ऐतिहासिक और। विकास को समर्पित बजट बताया। तो दूसरी ओर कांग्रेस ने जिले की अवहेलना और विनाश कारी बताया
क्षेत्रीय विधायक दीपचंद खैरिया ने बजट को असंतुलित बजट करार देते हुए विकास के नाम विनाश बजट करार दिया है!
खैरिया के मुताबिक पिछले छ माह से खैरथल की जनता सड़को पर है!शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन कर जिले के नाम को परिवर्तन नहीं करने व मुख्यालय को यही यथावत रखने की मांग कर रही है जिसका बजट में कोई उल्लेख नहीं किया गया। नये जिलो मे मिनी सचिवालय बनाने की बात की गई है दो साल से मुख्यालय के लिए जमीन का आवंटन तक नही हुआ है जिले को किसी भी प्रकार की कोई नई सड़क या रेल फाटक पर ओवर ब्रिज की घोषणा नहीं की गई!
उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी ने विकास को बढ़ावा देने वाला बजट बताया!उन्होंने कहा की राज्य के इस बजट में सभी के हितो की ध्यान दिया गया है ये ऐतिहासिक विकास मे नींव की ईंट बनेगा
वहीं जिला भाजपा उपाध्यक्ष पवन यादव ने भी बजट को शानदार बताते हुए रोजगार के नए अवसर पैदा करने वाला बताया
व्यापार समिति के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की बजट में मंडियो में किसानों के लिए टीन शेड लगाए जाने की घोषणा की गई है जो स्वागत योग्य है लेकिन नवगठित जिले खैरथल तिजारा मुख्यालय को कुछ नहीं मिलने का मलाल अवश्य है!
संदीप मिश्रा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की ई डब्लू एस वर्ग के लिए किसी प्रकार की घोषणा बजट में नहीं की गई इस वर्ग द्वारा पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों में आरक्षण की मांग की थी!वहीं खैरथल में बस डिपो, रेल ओवर ब्रिज जैसे कार्यों का उल्लेख नहीं किया गया
नगरपरिषद में नेता प्रतिपक्ष रहे युवा नेता विक्की चौधरी ने कहा बजट में जिला हैडक्वाटर पर सीवर लाईन, रोड़वेज बस स्टैण्ड, शहर के सौंदर्य कारण, जिला स्तर की सड़को,कालेज मे सांइस,कामर्स विषय शुरू करने के लिए क्या घोषणा है केवल बड़ी बड़ी बाते है आमजन के लिए इस बजट मे कुछ नही



