मथुरा

मथुरा में पूर्व प्रधान-बेटे ने BLO को मारे थप्पड़ 

वोटर लिस्ट में नाम नहीं बढ़ाने पर भड़के

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। मांट के अंतर्गत वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने को लेकर पूर्व प्रधान और उसके बेटे ने बीएलओ (BLO) से मारपीट कर दी। बीएलओ को 2 थप्पड़ मारे और उसके कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं, गाली देते हुए धमकी दी- तू अभी तक पप्पू प्रधान को जानता नहीं है, अब जान जाएगा। वोटर लिस्ट में संशोधन करवाने पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले पूर्व प्रधान के बेटे ने बीएलओ को थप्पड़ मारा। इसके बाद पूर्व प्रधान ने भी उसे एक थप्पड़ जड़ दिए। वहीं, आसपास मौजूद ग्रामीण दोनों को छुड़ाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। घटना मंगलवार को मांट विकास खंड के हृदय पोखर गांव की है।बीएलओ ने एसडीएम को लिखित शिकायत देकर पूर्व प्रधान और उसके बेटे पर वोटर लिस्ट में फर्जी नाम न जोड़ने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित बीएलओ ने पानीगांव पुलिस चौकी और एसडीएम कार्यालय में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा- मामले की जांच की जा रही है। वीडियो समेत सभी तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम मांट ऋतु सिरोही ने बताया कि बीएलओ के साथ हुई मारपीट का मामला सामने आया है और पुलिस को जांच कर कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button