भरत पुर

आई जी ने किया वार्षिक निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर ।  भरतपुर रेंज आईजी कैलाश चंद्र विश्नोई ने पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार डीग पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण बुधवार को किया  डीग पहुँचने पर पुलिस महानिरीक्षक को एसपी कार्यालय पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया ! वार्षिक निरीक्षण के दौरान रेंज आईजी कैलाश चंद्र विश्नोई ने रिकॉर्ड रूम, सायबर क्राइम कंट्रोल रूम और स्टाफ रूम सहित पुलिस प्रशासन की कार्यशैली का बारीकी से परखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिये  आईजी विश्नोई ने पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर क्राइम मीटिंग लेते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किये ! इस दौरान डीग जिला पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा, एएसपी अखिलेश शर्मा व जिले के सभी सर्किल के पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी और अधिकारी मौजूद रहे !  वार्षिक इंस्पेक्शन के दौरान रेंज आईजी कैलाश चंद्र विश्नोई ने कहा कि जिले में अपराध पर नियंत्रण व क़ानून व्यवस्था सहित पुलिस प्रशासन के ढांचे को बारीकी से जाँच कर और अधिक शशक्त बनाने के लिये निर्देशित किया गया है  साइबर क्राइम की रोकथाम के लिये पिछले दो साल से लगातार एंटीवायरस अभियान चलाया जाकर अपराधियों की धरपकड़ करते हुए कार्यवाहियाँ की जा रहीं हैं वर्ष 2025 में 800 से अधिक प्रकरण दर्ज हुए और करीब साढ़े तीन हजार साइबर क्राइम के आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जा चुके हैं ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button