बरेली

महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेलों में बड़े झूले के लिए लेनी होगी अनुमति

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली। महाशिवरात्रि पर जिले में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीते दिवस कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। इसमें साफ किया गया कि महाशिवरात्रि में लगने वाले मेलों में बड़े झूले लगाने के लिए अनुमति लेनी होगी। साथ ही सातों शिव मंदिरों पर एम्बुलेंस और फायर बिग्रेड की गड़ियां भी तैनात की जाएंगी। ताकि हर आपत स्थिति से निपटने के लिए टीम तैयार रहे।
बैठक में आगामी त्योहारों को लेकर क्षेत्रवार लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी और सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। आयोजकों की ओर से शोभायात्रा के दौरान लाईट आपूर्ति सुचारू रखने, मांस-मदिरा की दुकानें बंद कराने, आवासीय क्षेत्र की पतली गलियों में लटकी विद्युत केबिल को सही कराने की भी अपील की गई। धोपेश्वर नाथ मंदिर के महंत ने जानकारी दी कि मंदिर प्रांगण में निर्माण कार्य पर्यटन विभाग के अन्तर्गत संचालित है। वहां निर्माण सामग्री फैली हुई है। इससे आने वाले भक्तगणों को असुविधा हो सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button