जालौन

जगन्नाथ पुरी में भारतीय मजदूर संघ का 21वां अखिल भारतीय अधिवेशन संपन्न

नई कार्यसमिति का गठन और 15 देशों की भागीदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

जालौन : भारतीय मजदूर संघ का 21 त्रिवार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन जगन्नाथ पुरी उड़ीसा में संपन्न हुआ इस अधिवेशन का आयोजन दिनांक 6 फरवरी से 8 फरवरी तक हुआ, अखिल भारतीय अधिवेशन के प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र में केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ श्री मनसुख मांडवीया जी ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ,अधिवेशन के द्वितीय सत्र में उड़ीसा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी और पुरी के सांसद डॉक्टर श्री संबित पात्रा उपस्थित हुए,अखिल भारतीय अधिवेशन के द्वितीय दिवस 7 फरवरी 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी ने उपस्थित होकर श्रमिकों को संबोधित किया अखिल भारतीय अधिवेशन में पूरे देश के लगभग 3000 कार्यकर्ताओं ने अपने अपने संगठन/जिला/प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। झांसी विभाग से विभाग प्रमुख चन्द्र कांत चतुर्वेदी, श्री रमाकांत सचान, श्री ओ पी शुक्ला, श्री त्रिलोकी टंडन, श्री संत प्रकाश वर्मा, श्री अनिल कुमार सोनी, जिलाध्यक्ष उरई श्री आर एन गुबरेले, जिला मंत्री ललितपुर श्री आनंद कुमार दीक्षित सम्मिलित हुए। अधिवेशन के दूसरे दिन सभी पदाधिकारीयों और प्रतिनिधियों के साथ उड़ीसा के श्रमिकों ने नारे लगाते हुए विशाल रैली निकाल कर समुद्र तट पर विशाल सभा का आयोजन किया। अंतिम दिन वर्ष 2026 से 2029 के लिए नई कार्यसमिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष श्री एस मलेशम जी और महामंत्री श्री सुरेंद्र कुमार पांडे जी को चुना गया, श्री अशोक कुमार शुक्ल जी को उपाध्यक्ष और भारतीय रेल का प्रभारी बनाया गया जब कि उत्तर मध्य क्षेत्र का संगठन मंत्री श्री अनुपम जी को चुना गया है। अधिवेशन में रूस, बेलारूस, चीन, जापान, टर्की, नेपाल आदि 15 देशों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button