ललितपुर

आरओ वाटर मशीन लगाने की मांग

नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या- 15 अंतर्गत गांधी नगर स्थित सरकारी कन्या कम्पोजिट विद्यालय चण्डी माता मंदिर के सामने लगे हैंडपंप पर आरओ वाटर प्यूरी फायर मशीन लगाए जाने की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि गांधी नगर वार्ड संख्या-15, ललितपुर तहसील एवं जनपद का एक प्रमुख व घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों व स्थानीय निवासियों का आवागमन होता है। साथ ही उक्त सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है। हैंडपंप के पानी की गुणवत्ता को देखते हुए आरओ वाटर मशीन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। लोगों ने कहा कि यदि उक्त हैंडपंप पर आरओ वाटर प्यूरीफायर मशीन स्थापित कर दी जाती है तो विद्यालय की छात्राओं के साथ-साथ आम नागरिकों को भी शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी बचाव होगा। नगर पालिका प्रशासन से मांग की गई है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही सरकारी कन्या कम्पोजिट विद्यालय चण्डीमाता, गांधी नगर वार्ड संख्या- 15 के सामने स्थित हैंडपंप पर आरओ वाटर मशीन लगवाई जाए। ज्ञापन पर वार्ड के कई स्थानीय नागरिकों के हस्ताक्षर भी अंकित हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button