छिंदवाड़ा

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण पर सख्ती के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l

छिन्दवाड़ा : जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित जिला टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आज कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में पेंच टाइगर रिजर्व, वन विभाग, परिवहन विभाग तथा मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी, टास्क फोर्स के सचिव सह संयोजक जिला खनिज अधिकारी एवं समिति के सचिव रविंद्र परमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक में जिले में संचालित खनिज गतिविधियों की समीक्षा करते हुए,अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के मामलों पर प्रभावी कार्यवाही के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।कलेक्टर नारायन ने स्पष्ट किया है,कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है,और अवैध खनिज गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध निरंतर और संयुक्त रूप से अभियान चलाया जाए। राजस्व, पुलिस, खनिज, वन एवं परिवहन विभाग समन्वय स्थापित कर नियमित निरीक्षण एवं आकस्मिक कार्रवाई सुनिश्चित करें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए तथा जब्त किए गए,वाहनों एवं खनिज सामग्री के प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button