गाजियाबाद

मंडोला (गाजियाबाद) में किसान सत्याग्रह आंदोलन तेज

आवास विकास परिषद के खिलाफ धरना–प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  मंडोला क्षेत्र में किसानों का सत्याग्रह आंदोलन आज फिर तेज हो गया। आवास विकास परिषद की नीतियों और कार्यप्रणाली के विरोध में धरना दे रहे किसानों ने अमेरिका के साथ किए गए व्यापारिक समझौते के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।
किसानों ने आवास विकास परिषद कार्यालय में तैनात अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र भी तहसीलदार को दिया। पत्र में आरोप लगाया गया है कि योजना की जमीन पर अवैध मिट्टी खनन कराया जा रहा है तथा औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले कचरे को गड्ढों में डंप कर आग के हवाले कर प्रदूषण फैलाया जा रहा है। किसानों ने इसे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताया है।
प्रदर्शनकारियों ने परिषद के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल एवं अधिशासी अभियंता नीरज कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये अधिकारी रात के समय अवैध मिट्टी खनन करवा रहे हैं तथा औद्योगिक इकाइयों के मालिकों से साठगांठ कर कचरे का निस्तारण गलत तरीके से करवा रहे हैं। किसानों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण मलिक, बिल्लू प्रधान, टीनू चौधरी, नीरज त्यागी, मास्टर महेंद्र सिंह त्यागी, मोनू प्रधान, रविंदर त्यागी, लीलू त्यागी, बॉबी त्यागी, इस्लामुद्दीन, रामनरेश, गौरव त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, रूपेश मलिक सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button