
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : फतेहगंज पूर्वी रामलीला मैदान फतेहगंज पूर्वी में वेदमन्त्रों एवं वन्देमातरम के साथ हिन्दू सम्मेलन प्रारम्भ हुआ। भारी संख्या मे बन्धु भगिनी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महन्त अमृतदास खाकी महाराज ने हिन्दुओं की एकजुटता की आवश्यकता बताई । मातृशक्ति का आवाहन करते हुए डा. दीपाकाला ने मातृशक्ति को अपना, परिवार, बच्चे सभी को संस्कारित करने की बात की।
संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर हिन्दू समाज के द्वारा आयोजित इस हिन्दू सम्मेलन में हिन्दुत्व के पुनर्जागरण के लिए अनेक उदाहरण देकर वताया कि आज हिन्दू समाज की ओर देखने का दृष्टिकोण देश का और दुनिया का बदला है।
समस्याओं का समाधान पूज्य सन्तों के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से निकल सकता है। अन्त में भारतमाता की आरती के बाद सहभोज के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक श्री सतीश जी, रमेश वर्मा, रामाधार गुप्ता, अध्यक्ष शिवनन्दन शर्मा, पंकज अग्रवाल, सचिव सजीव गुप्ता, शशांक अग्रवाल, दीपांश गुप्ता, आयुष्मान गुप्ता ,हर्षित गुप्ता अग्रवाल, संजय पाठक चेयरमैन, प्रदीप अग्रवाल उर्फ सप्पू भैया, पवन राज मिश्रा डा. यशपाल सिंह ‘रामू”, ईशान ग्वाल, रामेश्वर प्रसाद, जवाहर लाल, छत्रपाल सिंह, इजी. अमित (पूर्व प्रधान) बड़ी संख्या में स्थानीय प्रमुख लोग उपस्थित रहे।




