खैरथल

भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण की तैयारी 

अति जिला कलेक्टर ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का किया उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल-तिजारा। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत सोमवार को जिला/तहसील/नगर परिषद/नगर पालिका स्तर के नियमित सहायकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन अति. जिला कलेक्टर शिवपाल जाट द्वारा प्रातः 10 बजे  नगर परिषद् सभागार खैरथल  में किया गया।
इस अवसर पर उप जिला जनगणना अधिकारी एवं उप निदेशक, आर्थिकी एवं सांख्यिकी विभाग ने जानकारी दी कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला में खैरथल  जिले की 7  तहसीलों,  3 नगर परिषद एवं 4  नगर पालिका से एक-एक नियमित सहायक तथा जिला स्तर से चार नियमित सहायक/कार्मिक  जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार प्रशिक्षण हेतु उपस्थित हुए हैं।
प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय से नियुक्त अधिकारियों लोकेश मीना एवं दीपक द्वारा  12-14 तक की अवधि में प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने सभी कार्य समय पर पूर्ण करने, जनगणना से संबंधित सटीक डेटा समय पर उपलब्ध कराने तथा सीएमएमएस पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करने के महत्व पर प्रकाश डाला।
अति जिला कलेक्टर ने जनगणना निदेशालय से आए अधिकारियों से आग्रह किया कि भारत की जनगणना-2027 एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, अतः उपस्थित सहायकों को व्यापक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे वे अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं समयबद्धता के साथ कर सकें।
उन्होंने उपस्थित विभिन्न चार्ज कार्यालयों के नियमित सहायकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना-2027 के सफल संचालन में वे एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सभी सहायक इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण को पूरी लगन एवं गंभीरता से प्राप्त करें तथा किसी भी शंका की स्थिति में प्रशिक्षक अधिकारियों से प्रश्न कर पूर्ण रूप से प्रशिक्षित हों, ताकि आगामी जनगणना कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button