ललितपुर
धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम 15 को
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। मॉर्निंग ग्रुप सुम्मेरा तालाब द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 फरवरी 2026 को महापर्व महाशिवरात्रि पर नामदेव घाट भोलेनाथ मंदिर तालाब पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना तय किया गया है जिसमें दोपहर 1 से रुद्राभिषेक प्रकांड पंडितों द्वारा एवं उसके उपरांत भंडारा प्रसाद ग्रहण और भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं, जिसमें आप सभी आकर धर्म लाभ ले। कार्यक्रम भजन गायकों द्वारा अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत कर भक्तजनों को भाव विभोर करने वाली होगी। बैठक में कमलेश चौधरी, सुनील विश्वकर्मा, पवन कुमार तिवारी एड., प्रदीप जैन, लकी रावत, विजय साहू, अनूप नामदेव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, दीपक नामदेव, राकेश चंदानी, राजेश दुबे, रिंकू, दीपक साहू, अनिल सोनी, अरोड़ाजी मौजूद रहे। अंत में अध्यक्ष जानकी प्रसाद कुशवाहा ने आभार जताया।



