भरत पुर

हवन एवं पूजन के साथ सम्पन्न हुआ चार दिवसीय मूर्ति स्थापना समारोह 

यजमानों ने दी हवन यज्ञ में आहुतियां , विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर :  भरतपुर जिले के एतिहासिक भुसावर कस्बे में आज गुरुवार को प्राचीन राधा कृष्ण हनुमानजी मन्दिर परिसर के जीर्णोद्धार के बाद नवनिर्मित मन्दिर प्रांगण में देवतुल्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भव्य हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें यजमानों ने आहुतियां देकर दिव्य ऊर्जा का आवाह्न किया गया। जहां समुचा भुसावर कस्बा धार्मिक आस्था, परम्परा और सामाजिक समरसता, एकता के साथ भक्तिमय वातावरण में सराबोर नज़र आया। वहीं दूसरी ओर भक्त मण्डल के सदस्य आचार्य पुष्पेंद्र मिश्र,रामअवतार शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भक्त मण्डल और जन सहयोग से कस्बे के राधा कृष्ण हनुमान मन्दिर खिरकारी में राधा कृष्ण धर्मशाला राजा मण्डी के पीछे मन्दिर प्रांगण में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन का शुभारम्भ हुआ जहां धर्मेंद्र जी बल्लभगढ़, लक्ष्मण दास जी महाराज बालाजी मन्दिर जहाज एवं आचार्य पुष्पेन्द्र मिश्र द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों के साथ करते हुए वेद मंत्रों उच्चारण के साथ देवी पूजन, महोत्सव हवन यज्ञ, कर्म जलाधिवास आदि के साथ राम लक्ष्मण सीता जी, हनुमानजी, देवी मां, शिव परिवार, राधा कृष्ण, चौथ माता, भैरव बाबा, प्रेतराज सरकार आदि देवतुल्य मूर्तियों (प्रतिमाओं) की स्थापना समारोह गुरुवार को नव निर्मित मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा ईश्वरीय शक्ति का संचार करने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने एवं वातावरण को शुद्ध करने के साथ विश्व शांति एवं मानव कल्याण की भावना को लेकर हवन यज्ञ में पूर्ण आहुतियां देकर महा आरती एवं प्रसादी वितरण के साथ सम्पन्न हुई। इस पावन अवसर पर महिला भक्त मण्डल की ओर से भगवान को ढोलक, झांझ, मजीरा की थाप पर भजनों के माध्यम से हरि नाम संकीर्तन करते हुए भगवान को रिझा कर थिरकते हुए अपनी हाजिरी लगाई गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button