रामपुर शाहबाद
दि न्यू अर्बन को आपरेटिंव बैंक लि. में ग्राहक गोष्ठी का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। दि न्यू अर्बन को आपरेटिंव बैंक लि रामपुर शाखा शाहबाद में हर वर्ष की भांति एक ग्राहक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता दि न्यू अर्बन को आपरेटिंव बैंक लि रामपुर के अध्यक्ष राजेंद्र स्वरूप भटनागर ने की। इस अवसर पर मौजूद बैंक के जीएम अवनीश कुमार भटनागर ने बैंक द्वारा ग्राहकों को प्रदान की जा रही समस्त प्रकार की सेवाओं की जानकारी देते हुए आरबीआई द्वारा बैंकों को आईएफएससी कोड प्राप्त हो जाने की भी विशेष जानकारी प्रदान की। गोष्ठी में मौजूद बैंक ग्राहकों द्वारा आरटीजीएस, मोबाइल बैंकिंग, दैनिक धनलक्ष्मी बचत योजना, माइक्रो फाइनेंस तथा अन्य सेवाओं की जमकर तारीफ की और बैंक द्वारा दिए जा रहे ब्याज दरों एवं लोन खातों में लिए जा रहे ब्याज दरों में कुछ ग्राहक हित के लिए आंशिक परिवर्तन करने का सुझाव भी दिया। अवनीश भटनागर ने किसी भी प्रकार के अंजान लिंक को ओपन न करने का सुझाव देते हुए, ग्राहकों को साइबर क्राइम से बचने का सुझाव दिया और किसी प्रकार की घटना हो जाने पर साइबर पोर्टल 1930 पर कॉल करने के साथ-साथ बैंक को भी सूचित करने का सुझाव दिया। ग्राहकों द्वारा लॉकर में रखे अपने कीमती सामानों की सुरक्षा को लेकर संशय प्रकट किया गया। जिस पर अध्यक्ष राजेंद्र स्वरूप भटनागर द्वारा उन्हें विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए विश्वास में लिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से बैंक के अध्यक्ष,जीएम, मैनेजर और समस्त स्टाफ को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इस ग्राहक गोष्ठी में बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र स्वरूप भटनागर, अवनीश भटनागर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्र गुप्ता, महामंत्री जुबेर खान उर्फ गौरे खान, अमित चंद्रवंशी, अवधेश अग्रवाल, अभिनव गुप्ता, नीरज गुप्ता, विवेक गुप्ता, दिनेश रस्तोगी, अभय गुप्ता, पीयूष गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, अनूप गुप्ता, अहतशाम अली के साथ-साथ अन्य स्टाफ में शाहबाद शाखा प्रबंधक संजय सक्सेना, कैशियर मलयराज सक्सेना, कैशियर कार्तिकेय श्रीवास्तव के साथ-साथ कल्याण राय, ध्रुव कुमार, फरजन्द अली आदि रहे।



