भरत पुर

अतिरिक्त सी एम एच ओ ने किया सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भुसावर अतिरिक्त सी एम एच ओ डॉ बी एल मीणा ने उपखंड भुसावर के कार्यालय एवं सी एच सी भुसावर सहित चिकित्सा संस्थान निठार ,रणधीरगढ़,सलेमपुर कलां का निरीक्षण किया एवं सभी चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सा व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए ।डॉ बी एल मीणा ने उपखंड भुसावर के कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों को उपखंड के अधीन आने वाले सभी संस्थानों के कार्मिकों के बकाया कार्य को तुरंत प्रभाव से करने के निर्देश दिए एवं अन्य संस्थानों पर चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ को समय पर उपस्थित रहकर मरीजों के हित में कार्य करने के निर्देश दिए ।इसके साथ ही दवाओ की उपलब्धता के लिए डीडी सी पर कार्यरत कार्मिकों को समय पर डिमांड कर दवा पूर्ति रखने के बारे में जानकारी दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button