ललितपुर

बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। मेदांता हॉस्पिटल नोएडा व लायंस क्लब ललितपुर-इगनाईट एवं सिद्धि बाहुबली मेमोरियल हॉस्पिटल के तत्वावधान में बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण व लायन्स क्लब डिस्टिक गवर्नर सन्मति सराफ रहे, जिसमे मेदांता अस्पताल की क्लीनिकल इंचार्ज बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) शेरोन चरन ने ट्रेनिंग के दौरान बताया कि जब किसी व्यक्ति को रास्ते में चिकित्सा की आवश्यकता हो तो उसे कैसे अस्पताल तक पहुंचाने के पहले कैसे चेक करें उसको कैसे सीपीआर दें। सीपीआर किस प्रकार दी जाए जिससे कि मरीज को तुरंत आराम मिल सके एवं उसकी किसी भी कंडीशन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जाए। अगर किसी को सांस लेने में तकलीफ हो रही हो या खाना गले में फंस गया हो तो उसको किस प्रकार मदद पहुंचाई जाए यह भी ट्रेनिंग के दौरान सिखाया गया। इस ट्रेनिंग में डा.अनिमेष जैन, डा.समर्थ सिंघई, डेंटिस्ट डा.विक्रम सिंह, रोहित जैन, वैभव, अर्पित, अंकित, अनिल सूर्यवंशी, आदर्श श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, संजय पवैया, आयुष जैन, प्रभात सिंह चौहान, स्टाफ नर्स उपस्थित रहे। वहीं डा. आलोक जैन ने आभार जताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button