बाराबंकी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहसिन की अगवाई में कांग्रेस पार्टी ने निकाली मनरेगा बचाओ पदयात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन की अगुवाई में मनरेगा बचाव अभियान के अन्तर्गत एक पदयात्रा निकाली गयी जिसमें मुख्य अतिथी के रूप में बाराबंकी प्रभारी श्रीमती ममता चौधरी एवं पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया  उपस्थित थे जिसमें पी0एल0 पुनिया  ने कहा कि, वर्तमान सरकार कांग्रेस की कई योजनाओं का नाम बदलने व संवैधानिक तौर पर आम जनमानस के अधिकारों को सीमित करने का कार्य कर रही है, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से यह योजना पूरे भारत में सुचारू रूप से संचालित थी। कांग्रेस सरकार में मजदूर, गरीब किसान, इस योजना का लाभ उठा रहे थे लेकिन पिछले दस बारह वर्षों से मजदूर किसान गरीब इस योजना से वंचित हो रहा है, तथा उसके अधिकारों का हनन भी किया जा रहा है। जिसके विरोध में मेंहदीपुर चौराहा से हरख ताहीपुर तक पदयात्रा निकाली गयी जिसमें तमाम कांग्रेसी गणों ने मनरेगा बचाव गरीब किसान मजदूरों के अधिकारों को वापस करो, वोट चोर गद्दी चोर आदि नारों के साथ पदयात्रा में लोग शामिल हुये।
पदयात्रा में बाराबंकी प्रभारी श्रीमती ममता चौधरी ने कहा कि, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने मनरेगा में गरीब मजदूर किसानों को काम की गारण्टी,मजदूरी की गारण्टी,जवाबदेही की गारण्टी,व 100 दिन काम की गारण्टी जैसे महत्वपूर्णं अधिकार दिये थे, उन्होने कहा कि, जब तक संवैधानिक रूप से मनरेगा की बहाली नही होती जबतक कांग्रेस पार्टी वर्तमान सरकार की नीतियों का विरोध करती रहेगी।
पदयात्रा में मुख्य रूप से पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन,पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा,राजेन्द्र वर्मा,अजीत वर्मा,के0सी0 श्रीवास्तवराम हरख रावत, मोहम्मद इरफान कुरैशी,शबनम वारसी,हरख ब्लाक अध्यक्ष सन्तशरण वर्मा,जसवन्त वर्मा,आदर्श पटेल,जंग बहादुर पटेल,शिव बहादुर वर्मा,तस्लीमन खान, प्रीती शुक्ला,आरिफ करपिया,संजीव मिश्रा, मीरा गौतम,आर0डी0 राव,श्रीकान्त मिश्रा,वीरेन्द्र वर्मा,कमलेश यादव,अशोक रावत,विजय वर्मा,डा0 विनीत वर्मा,लल्लन,अमरीश वर्मा,विनोद वर्मा,पंकज वर्मा,ऋषि कुमार वर्मा पूर्व प्रधान हरख, आदि लोग पदयात्रा में उपस्थित थे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button