बरेली
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने बीएसए से की शिष्टाचार भेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली की टीम ने शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ विनीता से संगठन की ओर से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें भगवान राधा -कृष्ण के चित्र भेंट किए।जिला अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने बताया , एम0 आर0 सी 0में आए शिक्षकों की वरिष्ठता आपके कार्यालय के आदेश के बाद भी अपडेट नहीं की गई है। बीएसए ने बताया जल्द ही इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने आभार प्रकट करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ सदैव सभी आदेशों का पालन करता रहेगा।आशा करते हैं, विभागीय सहयोग भी मिलता रहेगा।इस दौरान देवेंद्र गंगवार,अजय कुमार,राहुल सिंह,अरविंद कुमार सहित तमाम शिक्षक पदाधिकारी मौजूद रहे।




