ललितपुर

पंचमुखी श्री महादेव मंदिर में महारूद्राभिषेक 15 को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। सनातन धर्म की पावन एवं ऐतिहासिक भूमि देवगढ़ में स्थित लगभग एक हजार वर्ष प्राचीन श्रीपशुपतिनाथ महादेव (पंचमुखी) मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्राचीन मंदिर में पंचमुखी महादेव विराजमान हैं तथा विशेष आस्था के अनुसार यहां हनुमानजी युगल रूप में विराजमान हैं, जिससे इस धाम की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता और भी बढ़ जाती है। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रमों का शुभारंभ शनिवार, 14 फरवरी को सुबह 9 बजे अखंड श्रीराम चरितमानस पाठ से होगा। वहीं रविवार, 15 फरवरी को सुबह 8 बजे से रुद्राभिषेक आयोजित किया जाएगा, जिसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भण्डारा) की व्यवस्था रहेगी। पूजन में सम्मिलित होने, सहयोग एवं दान संबंधी जानकारी हेतु श्रद्धालु समिति के संपर्क सूत्रों पर संपर्क कर सकते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेतवा नदी में भ्रमण हेतु नौकायन की विशेष व्यवस्था भी की गई है। यह आयोजन देवगढ़ सनातन धर्मरक्षा समिति (पंजी.) द्वारा ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों एवं सहयोगियों के सहयोग से संपन्न कराया जा रहा है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी समिति के अध्यक्ष आचार्य पं.रवि तिवारी द्वारा प्रदान की गई। आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button