बाराबंकी

दिनदहाड़े शोएब किदवाई (बॉबी) को गोली मारकर हत्या

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी में माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई उर्फ बाबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई ।वह 50 साल का था। वारदात शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे हुई जब वह कर से लखनऊ से बाराबंकी जा रहा था। हाईवे से 100 मीटर आगे बढ़ते ही दो बाइक सवार बदमाश आ गए। जब तक शोएब को समझ पाता, उसकी कार पर पिस्टल से धुआंधार फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शोएब पर 15 से ज्यादा गोलियां चलाई गई। वारदात के बाद हमलावर अयोध्या की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल पहुंची और शोएब को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ अयोध्या हाईवे पर असेनी मोड़ के पास हुई। कर पर जगह-जगह बुलेट के निशान है। पुलिस में घटनास्थल को सील कर दिया है। फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटाया है। हत्या की सूचना पर आईजी प्रवीण कुमार, डीएम और एसपी मौके पर पहुंचें। बाबी पर हत्या, रंगदारी और गंगवार से जुड़े कई मुकदमे दर्ज थे। सूत्रों के मुताबिक मुख्तार की मौत के बाद गैंग के भीतर वर्चस्व की लड़ाई और आपसी रंजिश चल रही थी। शोएब वकील भी था। करीब 15 साल से कचहरी में वकालत कर रहा था। हत्या के विरोध में वकीलों ने पहले जिला अस्पताल में हंगामा करने के बाद वकीलों ने बस अड्डे पर जाम लगा दिया। हंगामा बढ़ता देख एसपी ने वकीलों के प्रतिनिधि मंडल को कार्यालय बुलवाकर समझाया। वकीलों ने प्रार्थना पत्र देकर 48 घंटे में बाबी के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।
शोएब का एक भाई इंग्लैंड में रहता है।
शोएब का बाराबंकी में सिविल लाइन में मकान है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार में पत्नी साजिया खान और 15 साल का बेटा अरमान किदवई है। अरमान लखनऊ के एक स्कूल में नवी क्लास का स्टूडेंट है। उसकी ससुराल लखनऊ के मलिहाबाद में है और गोमती नगर में भी एक मकान है। बड़े भाई जावेद बाराबंकी में वकील है। छोटा भाई सोहेल किदवई इंग्लैंड में रहता है। एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। शोएब शूटर के साथ-साथ वकालत भी करता था। राजनीति में भी सक्रिय था। वह बाराबंकी के बंकी ब्लाक के ब्लाक प्रमुख का निर्दलीय चुनाव लड चुका था । लेकिन हार गया था। मुख्तार गैंग के लिए जमीन कब्जाने, ठेकेदारी में दखल देने और विरोधियों को ठिकाने लगाने में उसकी अहम भूमिका रहती थी।
लखनऊ से निकलते ही रेकी हुई
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शोएब लखनऊ से बाराबंकी आ रहा था। लखनऊ से निकलते ही उसकी रेकी शुरू हो गई। हाईवे पर तेज रफ्तार कार पर बदमाश हमला नहीं कर सके। जैसे ही बॉबी ने गाड़ी सर्विस लेन पर उतरी और रफ्तार कम हुई तो हमलावरों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया ‌
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button