बरेली
छात्र-छात्राओं को टीबी से बचाव के लिए किया जा रहा है जागरूक
ग्यान कुंज पब्लिक स्कूल में टीबी जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : ग्यान कुंज पब्लिक स्कूल में डीपीसी डब्ल्यूएचपी स्वाति नायर के द्वारा टीबी (क्षय रोग) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं और समस्त स्टाफ को टीबी के लक्षण, उपचार एवं बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को निक्षय पोषण योजना के तहत उपचार की अवधि तक टीबी मरीज को प्रतिमाह 1000 रुपएकी आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के संदर्भ में जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों को “एडॉप्ट” करने की प्रक्रिया को सरल व स्पष्ट रूप से समझाया गया, ताकि अधिकाधिक लोग इस पहले से जुड़ सके।
विद्यालय की एक अध्यापिका और एक छात्रा द्वारा टीबी विषयक अत्यंत प्रभावशाली जागरूकता संदेश प्रस्तुत किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. इंतजार हुसैन ने बताया कि यह कार्यक्रम टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने व समाज को इसके उन्मूलन हेतु प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।




