बरेली

महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय मैं पुरातन  छात्र समारोह का हुआ आयोजन  

कार्यक्रम में छात्र सम्मान पाकर हुए गदगद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली  : रिठौरा स्थित महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में शनिवार को अतीत और वर्तमान के संगम के लिए पुरातन छात्र समारोह का आयोजन किया गथा। महाविद्यालय से विभिन्न पाठ्‌यक्रमों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं  देश प्रदेश के विभिन्न भागों में उच्च पदों पर आसीन है कोई प्रशासनिक सेवा, कोई शिक्षा, चिकित्सा, कानून व्यवस्था एवं समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान दे रहा है। समारोह का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुके पूर्व छात्र-छात्राओं को पुनः एक सूत्र में बांधकर उनकी उपलब्धियों को मंच प्रदान कर  वर्तमान विद्यार्थियों को प्रेरणा दिलाई । समारोह के मुख्य अतिथि महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति (रजि.), बरेली के संरक्षक सदस्य एवं कैंट विधायक संजीव अग्रवाल रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि, महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति (रजि.), बरेली के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल (राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित), कोषाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश चन्द्र अग्रवाल (कीड़ा समन्व्यक), दिनेश अग्रवाल, अविनाशी लाल अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण, निदेशक डॉ. प्रवीन कुमार अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
इस दौरान  पुरातन छात्र परिषद का गठन किया गया ।जिसमें प्रभु वात्स्यायन को अध्यक्ष, संजय कुमार उपाध्यक्ष, संस्कृति अग्रवाल सचिव, हितेश कुमार पाण्डेय संयुक्त सचिव, मो. नदीम कोषाध्यक्ष, हर्ष अग्रवाल उप कोषाध्यक्ष, पुष्पम अग्रवाल, रश्मि वर्मा, राम चन्द्र शर्मा, मानस गुप्ता को नामित सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गयी। मंच संचालन जन्तु विज्ञान विभाग की प्रवक्ता डॉ. सोनल अग्रवाल एवं पुरातन छात्र सचिव संस्कृति अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि ने कहा कि भविष्य की जड़े हमारे महाविद्यालय से जुड़ी रहती है।
यहीं महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि यह महाविद्यालय सदा से छात्रों को न केवल शिक्षा वरन् वास्तविक जीवन में सफलता के मूल मंत्र देता आ रहा है।
निदेशक डॉ. प्रवीन अग्रवाल ने कहा कि यह पुरातन छात्र समिति महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास छात्रहित   के प्रोत्साहन में सक्रिय भूमिका निभायेगी जबकि प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल ने पुरातन छात्रों के अनुभवों एवं दर्शन को जीवन में वास्तविक रूप से उतार लेने की सलाह दी । महाविद्यालय के पूर्व प्रवक्तागण डॉ. प्रवीन बोगी, डॉ. माणिक रस्तोगी, डॉ. महेन्द्र पाल सिंह का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर समारोह की समन्वयक डॉ. रंजना जायसवाल, डॉ. कमल किशोर मेहरोत्रा, डॉ. गुन्जन अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, डॉ. विपुल मेहरोत्रा, अजीत सिंह, धीरज अग्रवाल को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पूर्व छात्रों की बधाई दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button