पाकुड़
एनआई एक्ट के सज़ावार वारंटी आनंद मुखर्जी गिरफ्तार
Anand Mukherjee, a warrantee convicted under the NI Act, arrested

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 14 फरवरी 2026 शनिवार को पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एनआई एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक सज़ावार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एन.आई. एक्ट (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट) के मामले में सज़ावार वारंटी आनंद मुखर्जी, ग्राम झिकरहट्टी के विरुद्ध निर्गत गिरफ्तारी वारंट के आलोक में पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि लंबित वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान लगातार जारी है और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जायेगी।



