शामली
सकौती के जंगल मे करंट लगने से संविदाकर्मी की मौत
गुस्साये ग्रामीणों ने बिडौली-चौसाना मार्ग पर लगाया जाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना।सकौती के जंगल मे एक किसान के खेत मे लगे ट्रांसफार्मर पर फ्यूज लगाने के दौरान विद्युत लाइन मे करंट दौडने से लाईनमैंन (संविदाकर्मी) सचिन (35) की झुलसने से मौंके पर ही मौत हो गई। परिजनो ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ विभागीय अधिकारी मौके पर पहुॅची और ग्रामीणों व परिजनो को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नही माने। एसडीएम संदीप त्रिपाठी ने मृतक के आश्रितों को दस लाख की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। लेकिन ग्रामीण लिखित मे पत्र देने की मांग पर अडे रहे। चार घंटे की मशक्कत के बाद एसडीओ व जेई ने लिखित पत्र पर हस्ताक्षर कर शव का पोस्टमार्टम कराने को राजी किया गया। इसके बाद फिर ग्रामीण भडक गए और एक्सईएन को मौके पर बुलाकर मुहर के साथ पत्र प्राप्त करने की मांग लेकर बिडौली मार्ग को जाम कर दिया। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विरेंद्र कसाना मौके पर पहुॅचें और ग्रामीणों को समझाकर बुझाकर समय मांगा ताकि एक्सईएन को मौके पर बुलाया जा सके। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए।
चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव सकौती मे सुबह करीब पौने दस बजे खोडसमा बिजली उपकेन्द्र के अन्तर्गत आने वाले सकौती के जंगल मे संविदाकर्मी सचिन कुमार निवासी नाईनंगला किसान बिजेन्द्र पुत्र जयपाल के खेत मे विद्युत लाइन ठीक करने के लिए पहुॅचा था। उसी दौरान विद्युत लाइन मे करंट दौड गया। झुलसे जाने के कारण सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। सचिन की मौत की खबर जैसे की ग्रामीणों को लगी तो मौके पर भीड जुट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी संदीप यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुॅचें और हादसे की जानकारी करते हुए शव को पोस्टमार्टम कराने का परिजनो से आग्रह किया गया। परिजनो ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिस पर एसडीओ साहब सिंह व जेई अकबर आजम अन्य विद्युत कर्मियों के साथ मौके पर पहुॅचे। लेकिन ग्रामीण उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अडे रहें। सूचना मिलने पर एसडीएम संदीप त्रिपाठी मौके पर पहुॅचें और मृतक के आश्रितो को दस लाख की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने अपनी नई मांग रखी कि हमे लिखित आश्वासन दीजिये।घंटो बाद अधिकारियों की राय बनी और ग्रामीणों के लिखित मांगपत्र पर एसडीओ व जेई ने हस्ताक्षर कर ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाने लगा।
इसके बाद ग्रामीणों ने फिर से विद्युत विभाग के एक्सईएन को मौके पर बुलाकर मांगपत्र पर मुहर लगाकर हस्ताक्षर कराने की मांग लेकर बिडौली-चौसाना मार्ग को जाम कर दिया। आनन फानन ने एसओ वीरेन्द्र कसाना फोर्स के साथ मौके पर पहुुॅचें और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों व एसओ के बीच तीखी नोकझोक हुई। लेकिन पुलिस को ग्रामीणों की मांग माननी पडी। पुलिस ने ग्रामीणों को एक घंटे मे एक्सईएन को मौके पर बुलाने का समय मांगा। जिस पर जाम खोला गया। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण अपनी मांगो पर अडे रहे।


