पाकुड़

कमलघाटी में इजलास-ए-आम व दस्तारबंदी कार्यक्रम आयोजित, मदरसा को मिले 5 आधुनिक कंप्यूटर

Ijlas-e-Aam and Dastarbandi programs were organized in Kamalghati, the Madrasa received 5 modern computers.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
हिरणपुर, पाकुड़। 14 फरवरी 2026 शनिवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हिरणपुर प्रखंड अन्तर्गत कमलघाटी में इजलास-ए-आम, दस्तारबंदी व बुर्का एक दिवसीय जलसा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के माननीय विधायक श्री हेमलाल मुर्मू एवं केंद्रीय समिति सदस्य श्री विकास मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में दोनों अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि समाज की उन्नति के लिए आधुनिक और धार्मिक शिक्षा का समन्वय आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने मदरसा के विद्यार्थियों के लिए 5 आधुनिक कंप्यूटर भेंट किए, जिससे छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जुड़ने में सहायता मिलेगी। कंप्यूटर मिलने पर मदरसा प्रबंधन समिति एवं विद्यार्थियों में हर्ष का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में अजीजुल इस्लाम, समद अली, इशाक अंसारी, जावेद आलम, रंजन साह, जाहिद आलम, कलीमुद्दीन, नजरुल इस्लाम, रहमान अंसारी, गुलाम अंसारी, समद अंसारी, सगीर अंसारी, अनुसार अली, अलीफुद्दीन अंसारी, अख्तर अंसार, जावेद अंसारी, रियाजुल अंसारी, शहीद आलम सहित मदरसा कमिटी के दर्जनों सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन दुआ और आभार ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत कर समाज में शिक्षा के प्रसार हेतु उनके योगदान की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button