भरत पुर

25 राष्ट्रों के राष्ट्रध्वजों के सानिध्य में भुसावर के अधिवक्ता इंजी.नरेन्द्र कुमार पांडेय एडवोकेट “बेरी गौरव अवार्ड” से सम्मानित होंगे।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर- राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री भगवती प्रसाद बेरी की 113वीं जयन्ति के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के तत्वावधान में दिनांक 22-फरवरी-2026 को प्रातः 10:30 बजे जयपुर विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी कार्यालय भवन शास्त्रीनगर के सांईस पार्क आडीटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में इंजी.नरेन्द्र कुमार पांडेय एडवोकेट जो स्व. श्री शिवदत्त पांडेय थानेदार मेमोरियल भुसावर के संयोजक भी हैं को “बेरी गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया जावेगा इंजी.नरेन्द्र कुमार पांडेय एडवोकेट वर्तमान में मुन्सिफ न्यायालय भुसावर में अपनी प्रेक्टिस कर रहे हैं बेरी गौरव अवार्ड के लिये श्री पांडेय का चयन अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की चयन समिति द्वारा समस्त राजस्थान के अधिवक्ताओ में से 51अधिवक्ताओं का उनके द्वारा न्यायिक, सामाजिक शैक्षणिक और राष्ट्रहित में किये गये कार्यों में उल्लेखनीय योगदान का अवलोकन करने पर किया गया है अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक डाॅ कुलदीप शर्मा एडवोकेट ईस्ट वेस्ट ला फर्म नेपाल ने बताया कि यह मंच 25 वर्षों से अनवरत कार्यरत है माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री भगवती प्रसाद बेरी इस मंच के संस्थापक हैं इन्होने नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायाधीश श्री परमानन्द झा तथा इनके मुख्य सलाहकार विश्वरत्न स्व. महावीर प्रसाद टोरडी के साथ मिलकर भारत की शक्ति, भारत की प्रतिष्ठा,भारत के पंचशील सिद्धान्त, भारत-नेपाल की वैदिक एवं सांस्कृतिक समन्वय का पुर्नउत्थान करना, आयोध्या में संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय स्थापित हो, भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ में वीटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता मिले, वसुधैव कुटुम्बकम, विश्व बन्धुत्व एकामेह इत्यादि उद्देश्य को लेकर अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की स्थापना की थी यह मंच अपने उद्देश्यों की पूर्ति हेतु अनवरत कार्यरत है।  विश्व के 25 राष्ट्रों व संयुक्त राष्ट्र संघ ने मंच के उद्देश्यों के नैतिक समर्थन में अपने अपने ध्वज इस मंच को प्रदान किये हैं इस प्रकार से यह मंच विश्व में अपने आप में अनूठा संगठन है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button