पाकुड़

पाकुड़ नगर परिषद चुनाव को लेकर जेएमएम की रणनीतिक बैठक, समर्थित प्रत्याशी का जीत सुनिश्चित करने पर जोर

JMM's strategic meeting for Pakur Municipal Council elections, emphasis on ensuring victory of supported candidate

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 14 फरवरी 2026 शनिवार को लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू की उपस्थिति में झामुमो के पाकुड़ जिला कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने की। बैठक में पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शेख सेलिना सुलताना, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित उम्मीदवार हैं, की जीत सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, मतदाताओं से सम्पर्क अभियान और चुनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला सचिव माइकल मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष हाजी समाद अली, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम यादव, केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू, इशाक, सुनील, पूर्व जिला सचिव सुलेमान बास्की सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से नगर परिषद चुनाव में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button