शामली
चौसाना के लक्ष्मीपुर में खाटू श्याम मूर्ति स्थापित
हरिद्वार से लाई गई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा शुक्रवार को हुई,

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
चौसाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में शुक्रवार को खाटू श्याम जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई, हरिद्वार से लाई गई यह प्रतिमा 8 फरवरी को गांव पहुंची थी, जिसके बाद 12 फरवरी तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह चला,
शुक्रवार सुबह 9 बजे पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन पूजन के साथ बाबा श्याम की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित किया गया, प्रतिमा का विशेष श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा,
इससे पहले बृहस्पतिवार को गांव में बाबा श्याम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शिव मंदिर से शुरू होकर यह शोभायात्रा लक्ष्मीपुर की विभिन्न गलियों से गुजरी, जिसमें खाटू श्याम जी की प्रतिमा के साथ ढोल-नगाड़े, डीजे और कई सुंदर झांकियां शामिल थीं, ग्रामवासियों ने प्रतिमा के साथ पूरे गांव की परिक्रमा की,
इस दौरान श्रद्धालुओं ने “हारे के सहारे बाबा श्याम की जय” के गगनभेदी नारे लगाए और बाबा श्याम के समक्ष माथा टेककर मन्नतें मांगी, प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत 56 भोग का प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें भजन गायकों ने बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया,
कीर्तन के बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला। इसमें आसपास के गांवों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया, मंदिर समिति के पुजारी जग रोशन शर्मा ने बताया कि चुलकाना धाम से लाई गई ज्योति के साथ बाबा श्याम की प्रतिमा भव्य तरीके से स्थापित की गई है, उन्होंने कहा कि यह मंदिर आध्यात्मिकता और श्रद्धा का एक बड़ा केंद्र बनेगा,
इस अवसर पर आदेश सैनी, विशाल शर्मा, सुमित सैनी, संजय सैनी, महेंद्र सिंह, जितेंद्र, बलवान सैनी, पवन शर्मा, भीम सिंह सैनी सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।


