भारत पाक मैच में भारत की जीत को लेकर क्रिकेट प्रेमियों ने किया हवन पूजन….

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
हापुड़ (यूपी)- भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच आज । भारत की जीत के लिए हापुड के क्रिकेट प्रेमियों ने किया हवन पूजन । हवन कर इंडिया की जीत के लिए मांगी जा रही है दुआ । भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी हवन में रहे उपस्थित । चारो तरफ इंडिया की जीत के लिए की जा रही है दुआ। हापुड़ के गांव धनौरा में हो रहा है हवन।
कोलंबो में आज शाम होने वाले भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले टी-20 विश्व कप के रोमांचक मुकाबले को लेकर हापुड के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हापुड के गांव धनौरा में बड़ी संख्या में स्थानीय क्रिकेट फैंस ने टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया। इस हवन में चारों तरफ भारत की विजय के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं। भारी भीड़ उमड़ी हुई है, लोग एकजुट होकर मां दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं से भारत की शानदार जीत की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि आज शाम शाम 7 बजे कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा ।
क्रिकेट प्रेमी ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि ” हम सब यहां इकट्ठा हुए हैं भारत की जीत के लिए हवन कर रहे हैं। पूरी उम्मीद है कि आज टीम इंडिया धमाकेदार प्रदर्शन करेगी और पाकिस्तान को हराकर हमें खुशी देगी। जय हिंद!”


