बागपत

 वेद यज्ञ महारथ यात्रा का भव्य पथ प्रदर्शन 17 फरवरी को बड़ौत से बागपत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बड़ौत/बागपत :  सनातन जागरण और राष्ट्र कल्याण के उद्देश्य से निकली वेद यज्ञ महारथ यात्रा का भव्य पथ प्रदर्शन 17 फरवरी को बड़ौत से बागपत की ओर किया जाएगा। यात्रा के सम्मान में प्रातः 9:00 बजे डॉक्टर मनीष तोमर के आवास स्थित यज्ञशाला परिसर, बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल में एक भव्य स्वागत समारोह एवं जनसभा आयोजित होगी।
जिला आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद बागपत के मंत्री रवि शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा महर्षि दयानंद सरस्वती की 202वीं जयंती, आर्य समाज की 150वीं स्थापना वर्ष तथा स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।
यह राष्ट्रव्यापी जागरण यात्रा दक्षिण भारत के पवित्र तीर्थ रामेश्वरम (तमिलनाडु) से 14 जनवरी को प्रारंभ हुई। 54 दिनों की अवधि में 16 राज्यों के लगभग 100 शहरों में जन-जागरण कार्यक्रम करते हुए यह रथ लगभग 9500 किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा तय करेगा। यात्रा का समापन 26 फरवरी को उत्तर भारत के शिखर स्थल लाल चौक, श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में पूर्ण आहुति के साथ होगा।
 बड़ौत में होगा वैदिक स्वागत
जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के पदाधिकारी, आर्य जन, युवा वर्ग एवं बेटियां हजारों की संख्या में एकत्रित होकर यज्ञशाला परिसर में यात्रा के साथ चल रहे वैदिक विद्वानों एवं सज्जनों का पुष्पवर्षा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत करेंगे। इसके पश्चात एक विशाल जनसभा का आयोजन होगा, जिसमें राष्ट्र निर्माण, वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक जागरण पर विचार रखे जाएंगे।
यात्रा यज्ञशाला परिसर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए देश की राजधानी दिल्ली की ओर प्रस्थान करेगी।
 प्रमुख उपस्थितजन
इस अवसर पर डॉक्टर मनीष तोमर, सुशील राणा, रामपाल तोमर, धर्मपाल त्यागी, कपिल आर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि वैदिक संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देने वाली एक ऐतिहासिक पहल है, जो देश के कोने-कोने में जागरण की अलख जगा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button