गोड्डा

रूपियामा में चाकूबाजी से एक गंभीर रूप से घायल

हमलावर का पता लगाने में जुटी पुलिस 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। नगर थाना क्षेत्र के रूपियामा गांव में चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आपसी विवाद के दौरान हुए हमले में एक ही परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा – तफरी का माहौल बन गया। घायलों को तत्काल गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इधर, घायल हर्ष की पत्नी ने आरोप लगाया कि बगल के गांव के रहनेवाले सज्जन भजन ने उनके पति पर चाकू से हमला कर दिया। उनका कहना है कि उनके पति विवाद को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान मारपीट शुरू हो गई। बीच – बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य भी हमले में घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में फिलहाल तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button