मथुरा

राया में इंस्टाग्राम पर कमेंट करने पर किशोर की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। राया के गांव नगला चिकन में इंस्टाग्राम पर कमेंट करने पर किशोर की पिटाई कर दी। किशोर के परिजन ने थाने में तहरीर दी तो आरोपियों ने शनिवार को घर के पास लाठी, डंडों से हमला करके किशोर और परिजन को पीटा।पिटाई से घायल किशोर ने रविवार को दम तोड़ दिया। उधर, परिजन की तहरीर पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके चार लोगों को हिरासत में लिया है। गांव नगला चिकन निवासी रोहित (17) ने इंस्टाग्राम पर किसी पोस्ट पर कमेंट कर दिया था। इसे लेकर गांव के ही राजवीर, वीरपाल और विष्णु ने उसकी पिटाई कर दी। किशोर के पिता छीतरमल ने थाना राया में तहरीर दी। आरोप है कि तहरीर देकर शनिवार की शाम को छीतरमल अपने बेटे रोहित, बेटी रानी, पत्नी पूजा और भांजे नीरज के साथ गांव लौट रहे थे। तभी वीरपाल के घर के सामने राजवीर, रामखिलाड़ी, अनिल, नहने, विष्णु, कल्पना और वीरपाल आदि ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से रोहित अचेत हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी मांट पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव वालों ने बताया कि रोहित होनहार था। मथुरा के बीएसए कालेज से पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। पिता ने बताया कि रोहित पढ़ाई में तेज था। पुलिस करती रही डीआईजी के निरीक्षण की तैयारी, नहीं की सुनवाईडीआईजी निरीक्षण के कार्यक्रम को लेकर पुलिस इतनी व्यस्त हो गई कि उन्होंने घटनाओं को ही नजरअंदाज कर दिया। परिजन का कहना है कि अगर मामले में पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो रोहित की जान बच सकती थी। रोहित की पिटाई पर पिता ने थाने जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने घटना को नजरअंदाज कर दिया। पीड़ित ने बताया कि रोहित से मारपीट के बाद धमकी दी थी कि थाने गया तो घेर कर मारेंगे, लेकिन उसके बाद भी वे घबराए नहीं और थाने में जाकर शिकायत की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button