खैरथल

वैश्य समाज की महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया फाग महोत्सव

गुलाल के संग गूंजे बृज के भजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल। जसो‍रिया कॉलोनी स्थित बड़गोती परिवार के सौजन्य से आयोजित फाग महोत्सव में वैश्य समाज की महिलाओं ने पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया।
महोत्सव के दौरान ब्रज के आकर्षक भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की मधुर धुनों पर महिलाएं जमकर थिरकीं और पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव का रंग बिखर गया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी।
महिला मंडल की अध्यक्ष ज्योति गुप्ता एवं संतोष खंडेलवाल ने बताया कि आयोजन में समाज की महिलाओं की भारी संख्या में सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल और यादगार बना। उन्होंने बड़गोती परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन में उल्लास, भक्ति और पारंपरिक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button