सिंगरौली

छोटी मछलियों पर कार्यवाही बड़ी मछली को अभयदान

देवसर अनुभाग के जियावन व सरई थाना क्षेत्र में बढ़ता अपराध का ग्राफ चिंता का विषय 

 हत्या,मारपीट,चोरी,पशु तस्करी, रेत चोरी तथा नशे का कारोबार चरम पर 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली : सिंगरौली जिले के जियावन व सरई थाना क्षेत्र इन दिनों बढ़ते अपराध के ग्राफ को लेकर सुर्खियों में है पिछले कुछ अरसे से हत्या मारपीट रेत चोरी पशु तस्करी तथा नशे के अवैध कारोबार में जमकर इजाफा हुआ है पुलिस छोटी-छोटी कार्यवाही कभी-कभार करती है लेकिन बड़े अपराधियों पर कार्यवाही नहीं की जा रही है जिस वजह से अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश नहीं लग रहा है, लगातार तरह-तरह के हो रहे अपराध से दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है साथ ही क्षेत्रीय जन और सुरक्षित महसूस करने लगे हैं
लंबे समय से फल फूल रहे अवैध कारोबार पर एक नजर
रेत चोरी
जियावन तथा सरई थाना क्षेत्र में रेत चोरी करने का आरोप और लंबे अरसे से लगता रहा है इन दिनों भी यह अवैध कारोबार बेखौफ चल रहा है पुलिस कभी कभार एकाध ट्रैक्टर ट्राली पड़कर कार्यवाही के नाम पर सिर्फ औपचारिक खाना पूर्ति करती है जबकि बड़े-बड़े हाईवा वाहन से दिनदहाड़े अवैध रूप से रेत का परिवहन होता है इस पर पुलिस की नजर नहीं पड़ती साथ ही ट्रैक्टरों की गड़गड़ाहट से रात गुजरती है करीब दो दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर सिर्फ जियावन थाना क्षेत्र में अवैध रेत का परिवहन करते हैं यही हाल सरई थाना क्षेत्र का भी है हैरत की बात यह है कि थाना के ठीक सामने से यह अवैध रेत लोड ट्रैक्टर गुजरते हैं
कबाड़ के नाम पर बड़ा खेल
जियावन तथा सरई थाना क्षेत्र में कई कबाड़ की दुकानें संचालित हैं इन कबाड़ दुकानों में बहुत बड़ा खेल होने का आरोप लग रहा है बताया जाता है कि क्षेत्र में होने वाली चोरी का सामान इन कबाड़ दुकानों में जाता है यही वजह है कि अधिकांश चोरी गए सामान की बारामदी नहीं हो पाती इन कबाड़ दुकानों पर पुलिस की कार्यवाही नहीं की जा रही है
पशु तस्करी
जियावन थाना क्षेत्र के लोहरा बांध के पास बड़े पैमाने पर भैंस तस्करी का कारोबार चलता है लगभग दो दर्जन से ज्यादा भैंस कारोबारी सक्रिय हैं जो रात दिन पूरे क्षेत्र में भ्रमण करते हैं और भैंसों की चोरी भी करते हैं अक्सर भैंस चोरी की शिकायतें आती रहती हैं साथ ही उनके दर्जनों पिकअप वाहन प्रतिदिन भैंस क्रूरता पूर्वक लोड कर दूसरे प्रांतों में पहुंचाते हैं जिस पर पुलिस की नजर तो पड़ती है लेकिन अभी तक कोई बड़ी कार्यवाही नहीं की जा सकी।
नशे का कारोबार
जियावन व सरई थाना क्षेत्र में नशे का कारोबार इन दिनों चरम सीमा पर है गांजा शराब के अलावा अन्य कई खतरनाक ड्रग्स भी इन दिनों क्षेत्र में अपनी पैठ जमा चुके हैं युवाओं के बीच यह खतरनाक ड्रग्स जब से आए हैं तब से अपराध का ग्राफ भी बड़ा है स्थानीय पुलिस कभी कभार देसी महुआ की शराब पर कार्यवाही करती है लेकिन बड़े नशे के कारोबारी पुलिस की कार्यवाही से बचते रहे हैं
चोरी की घटनाएं
जियावन थाना क्षेत्र में पिछले कुछ अरसे से चोरी की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है कई घरों में सेंधमारी कर लाखों का सामान पार कर दिया गया साथ ही दुकानों का ताला तोड़कर भी लाखों की चोरी हुई कुल मिलाकर क्षेत्र में एक चोर गिरोह सक्रिय है जो जगह-जगह चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है और पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोई गंभीर कदम नहीं उठा रही है
हत्या वह मारपीट
क्षेत्र में हत्या व मारपीट की घटनाएं भी बढ़ी हैं अभी हाल ही में अंतरवा ग्राम पंचायत में हुए डबल मर्डर ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दी है इसके अलावा अन्य मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं कुल मिलाकर क्षेत्र में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button