गाजियाबाद
अंशु सूरज मावी ने किया निठोरा–चिरोड़ी रोड का उद्घाटन
8 लाख रुपये की लागत से बनेगी सीसी रोड और नाली
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने ग्राम निठोरा से ग्राम चिरोड़ी तक जाने वाली सड़क का आज नारियल फोड़कर विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता ईश्वर मावी और जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर अंशु सूरज मावी ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी। अब इसके क्षतिग्रस्त हिस्सों का निर्माण कंक्रीट (सीसी) से कराया जाएगा, जिससे सड़क अधिक समय तक सुरक्षित और टिकाऊ रहेगी। उन्होंने बताया कि सड़क के किनारे नाली का निर्माण भी कराया जाएगा।
उन्होंने आगे जानकारी दी कि निठोरा गांव में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया जाएगा, जिसका टेंडर हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
अंशु सूरज मावी ने बताया कि ग्राम चिरोड़ी, सिरौली, शकलपुरा, मेवला भट्टी, गनौली और खड़खड़ी में भी लाखों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सतवीर बैसोया ने जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर लोनी नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी विमला मावी, रामकरण प्रधान, कर्ण मुकद्दम, नरेश बैसोया, आजाद बैसोया, रतनपाल हवलदार, अजय नेताजी, राजा चौधरी, मांगेराम नेताजी, प्रदीप मास्टर, सतवीर बैसोया, राजवीर बैसोया, कुलदीप बैसोया, रोहताश, ज्ञानी, पप्पू बैसोया, धनेन्द्र कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।


