गोड्डा

महागामा नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ प्रवासियों की बैठक आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। महागामा नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में बूथ प्रवासियों की एक बैठक आयोजित की गई। आगामी चुनाव की रणनीति, बूथ सशक्तिकरण और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेश झा ने की। जबकि कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन मुरारी ने किया।
बैठक में अशोक यादव (महागामा नगर अध्यक्ष भाजपा), पप्पू ठाकुर, सूरज जायसवाल, अभिषेक मंडल (पूर्व मंडल अध्यक्ष), अमित शाह, अजय शाह, नवीन महतो (युवा मोर्चा अध्यक्ष महागामा), बृजेश मंडल, निक्की राय, कुंवर सुनीता सिंह, नीतिश जायसवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव में प्रत्येक बूथ को मजबूत करना ही जीत की कुंजी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button